तीर्थो के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज सहयोग करे, दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

0
60

तीर्थो के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज सहयोग करे, दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
देशभर में स्थापित हमारे दिगंबर जैन तीर्थ और मंदिर जैनत्व की पहचान एवं हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है, उन्हें सुरक्षित रखते हुए उनका संवर्धन करना हम सब की जबाबदारी है। तीर्थ यदि सुरक्षित नहीं रहेंगे तो जैन समाज के समक्ष अपनी पहचान और अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो जाएगा। भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ रक्षा समिति देश के सभी तीर्थों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है लेकिन समाज का भी दायित्व है कि वह इस दिशा में जागरूक रहे और आगे आकर दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी को तन मन धन से अर्थ सहयोग प्रदान करे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर यह उद्गार रविवार को रविंद्र नाटयगृह में आयोजित दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जम्बूप्रसादजी जैन गाजियाबाद ने मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में व्यक्त किये। समारोह में दिगंबर जैन महा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक बड़जात्या ने भी संबोधित करते हुए वर्तमान में जैन तीर्थों और मंदिरों के संरक्षण को आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रत्येक तीर्थ और मंदिर का एक मास्टर प्लान एवं डिजिटल रिकॉर्ड होना चाहिए एवं
उनकी प्राचीनता को यथावत रखा जाना चाहिये आपने तीर्थों के विकास एवं उनके संरक्षण संवर्धन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। जैनेश झांझरी ने भी तीर्थों के सर्वेक्षण की शुरू की जा रही योजना के संबंध में विस्तार से विचार व्यक्त किये।
दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
समारोह में दिगंबर जैन तीर्थ निर्देशिका की एक लाखवीं प्रति के प्रकाशन एवं विमोचन के साथ निर्देशिका को गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। निर्देशिका का विमोचन दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं दंपत्ति श्री आजाद कुमार रवि देवी जैन ने किया एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के एशिया हेड डॉ मनीष बिश्नोई ने निर्देशिका प्रकाशन समिति के अध्यक्ष श्री हंसमुख गांधी, प्रधान संपादक डॉ अनुपम जैन एवं कोषाध्यक्ष श्री सुभाष भाचावत को करतल ध्वनि के बीच विश्व रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर इंदौर नगर निगम के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित थे। विमोचन के पूर्व श्री गांधी ने निर्देशिका के संबंध में बताया कि पिछले 20 वर्षों से प्रकाशित निर्देशिका का यह 12वां संस्करण है जिसकी एक लाख प्रतियां। प्रकाशित की गई है।400 पेज की निर्देशिका में देश भर के 267 दिगंबर जैन तीर्थों का विस्तृत विवरण एवं तीर्थ पर यात्रियों के लिए उपलब्ध जानकारी
भी क्यू आर कोड के साथ प्रकाशित की गई है। ददू ने कहा कि समारोह में आचार्य विशुद्ध सागर जी, गणिनी आर्यिका ज्ञानमती माताजी, आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी, मुनि श्री आदित्य सागर जी एवं मुनिश्री प्रणुतसागरजी के बधाई एवं शुभकामना संदेश वीडियो के माध्यम से सुनाए गए।
प्रारंभ में दीप प्रज्वलन श्री महेंद्र कुमार जैन बड़जात्या ने किया एवं ध्वजारोहण
श्री आर के जैन ने किया।
इस अवसर पर ये समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे
इंदौर मालवा एवं निर्माण के सभी तीर्थों के एवं नगर में निवासरत दिगंबर जैन समाज की विभिन्न उपजातियों के अध्यक्ष सहित श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, बहन सरिता दीदी, रॉकस्टार चिंतन बाकी वाला, श्री राजकुमार पाटोदी , मनोहर झांझरी सुशील पांडया ,डॉ जैनेंद्र जैन, नरेंद्र वेद, अमित कासलीवाल, होलास सोनी विजय लुहाडिया, संदीप (मौरिया) संजय पापड़ीवाल, डॉ जीवन प्रकाश जैन, जवाहरलाल जैन एवं जयकुमार जैन , डीके जैन डीएसपी भुपेंद्र जैन संजय अहिंसा आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here