“ऑपरेशन सिंदूर” लघु नाटिका का हुआ मंचन
मुरैना (मनोज जैन नायक) तीर्थंकर भगवान आदिनाथ एवं भगवान पार्श्वनाथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित किया गया ।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. मनोज जैन एवं बबलू जैन ने बताया कि पूज्य युगल मुनिराज श्री विलोकसागरजी एवं मुनिश्री विबोधसागरजी महाराज की प्रेरणा एवं सान्निध्य में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 250 साधर्मी बंधुओं, माता बहिनों एवं बच्चों ने भाग लिया था । प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में विभाजित किया गया था । तीनों ग्रुपों में कोई भी प्रतियोगी 100 में से 100 अंक प्राप्त नहीं कर पाया । प्रथम ग्रुप में आस्था अनिल जैन भंडारी, द्वितीय ग्रुप में उन्नति अमित जैन, ईशु राजीव जैन एवं तृतीय ग्रुप में विनीता नीरज जैन, अमिता विपिन जैन, नीतू बाबूलाल जैन, सुरभि धर्मेंद्र जैन, नवीन महेशचंद्र जैन, सौरभ मुन्नालाल जैन, रुचि सोनू जैन ने 100 में से 99/99 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तीनों ग्रुपों में लगभग 100 प्रतियोगियों ने 90 से अधिक अंक प्राप्त किए । प्रतियोगिता में 90 अंक अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी प्रतियोगियों को यतींद्रकुमार संजय रेखा जैन मुरैना के सौजन्य से सम्मानित किया गया । पुरस्कार पुण्यार्जक परिवार द्वारा सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । मंचासीन पूज्य गुरुदेव श्री विलोकसागरजी महाराज ने सभी को शुभाशीष प्रदान किया ।
पुरस्कार वितरण से पूर्व समाज के श्रावक श्रेष्ठियों द्वारा ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन परिणाम घोषित किया गया । आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार पुण्यार्जक यतींद्रकुमार संजय जैन परिवार स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया गया । इस अवसर पर प्रचार प्रसार में दिए गए योगदान के लिए मीडिया प्रभारी मनोज जैन नायक को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉक्टर मनोज जैन द्वारा किया गया । कार्यक्रम के मध्य में नन्हे मुन्ने बच्चों एवं जैन मिलन बालिका मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।
“ऑपरेशन सिंदूर” लघु नाटिका का हुआ मंचन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जैन मिलन बालिका मंडल द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” लघु नाटिका का मंचन किया । बालिकाओं द्वारा दी गई प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया । उपस्थित सभी बंधुओं ने बालिकाओं के नाट्य प्रस्तुति की सराहना की । नाट्य प्रस्तुति में जैन मिलन बालिका मंडल की अध्यक्ष दीक्षा जैन, साक्षी, भूमि, शिवानी, स्वस्ति, अनुश्री, न्याशा, आशी, आर्ची, अक्षिता, मुस्कान, छवि, पीहू, दृस्टि जैन ने सहभागिता प्रदान की ।

















