पालकी में निकलेंगे भगवान
तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में आदिनाथ जयन्ती मनेगी अत्यन्त भक्तिभाव एवं उत्साह से।
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, देवाधिदेव भगवान १००८ श्री ऋषभदेव जी (श्री आदिनाथ भगवान) का जन्मोत्सव चैत्र कृष्ण नवमी दिनांक १२ मार्च २०२६ दिन गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जावेगा। आखिर जिनके पुत्र भरत के नाम पर इस देश का नाम ‘भारत’ पढ़ा उनका जन्मकल्याणक जो है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि _इस सुअवसर पर पालकी में श्रीजी विराजमान कर चल समारोह निकाला जावेगा। चल समारोह श्री आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर से आरम्भ होकर गोरव नगर,माहवीरबाग, अग्रसेन नगर होकर श्री आदिनाथ जिनालय पहुँचेगा जहाँ श्रीजी का स्वर्ण एवं रजत कलशों से अभिषेक किया जावेगा। छत्रपति नगर जैन समाज के अध्यक्ष भुपेंद्र जैन ने समस्त समाज जन से आह्वान करते हुए कहा कि पुरुष वर्ग स्वेत वस्त्रों में एवं महिलाएं अपने अपने मंडल की साडीयो में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं। दद्दू ने कहा कि व्यापक तैयारियाँ जारी हैं।
_इस पावन दिवस पर प्रातःकालीन कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। श्री मुलनायक १००८ श्री आदिनाथ भगवान बड़े बाबा का महा मस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा प्रातः 6/30बजे से ८.१५ बजे तक होगी। इसके उपरांत श्रीजी को पालकी में विराजमान कर चल समारोह प्रातः ८.३० बजे से निकलेगा। सांध्य बेला में श्री जी की भव्य आरती एवं 48 दीपकों के साथ भक्तांबर पाठ की मंगल आराधना श्री आदिनाथ ट्रस्ट कमेटी के कमल जैन चेलेजर डॉ जैनेन्द्र जैन विपुल बाझलं निलेश जैन टेलेंट श्रुत जैन रमेशचंद जैन एवं महिला मंडल,बहुमडल एवं समस्त समाज गण , द्वारा सम्पूर्ण जैन समाज से आयोजन में पधारकर शामिल होने का अनुरोध किया गया ।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












