तीर्थ राज सम्मेद शिखरजी पारसनाथ वंदना मार्ग पर बाइक परिचालन पूर्णतः बंद, प्रशासन ने चलाया सख्त अभियान
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
गिरिडीह : जैनियों के विश्व प्रसिद्ध जैन समाज का तीर्थ स्थल मधुबन में पारसनाथ वंदना मार्ग पर बाइक परिचालन को पूरी तरह रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि विश्व जैन संगठन, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ बाइक संचालन को बंद कर वाने के लिए लगातार प्रयास रत लगा हुआ था। प्रशासन एवं स्थानीय वरीष्ट पदाधिकारीयों के निर्देश पर अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी और मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से बाइक संचालन को रोकने का अभियान चलाया गया। और प्रशासन द्वारा पारसनाथ पर्वत की तलहटी स्थित मुख्य गेट पर ही बाइकों को रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि देश-विदेश से हजारों की संख्या में यात्री श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ पर्वत पर हजारों की संख्या में समाज जन वंदना के लिए आते हैं। दद्दू ने कहा कि वंदना मार्ग में बाइक परिचालन के कारण यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए वरीष्ठ पदाधिकारीयों ने वंदना मार्ग में बाइक परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कई जैन तीर्थयात्रियों ने वंदना मार्ग में हो रही परेशानियों को लेकर किसी तीर्थ क्षेत्र कमेटी के वरीष्ठ पदाधिकारीयों से शिकायत की थी। तीर्थयात्रियों का कहना था कि बाइक की आवाज और आवागमन से शांतिपूर्ण वंदना में बाधा परेशानी उत्पन्न होती है और सुरक्षा संबंधी चिंताएँ भी बढ़ती हैं। शिकायत के बाद वरीष्ठ पदाधिकारी ने स्थानीय अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी को मौके पर जांच करने और बाइक परिचालन को पूरी तरह बंद करवाने का निर्देश दिया। अभियान के बाद पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि वंदना मार्ग पर अब किसी भी परिस्थिति में वंदना मार्ग में बाइक का प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, ताकि बिना व्यवधान के तीर्थ यात्री अपनी वंदना कर सके। प्रशासन की इस कार्रवाई का विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मंयक जैन एवं समाज के वरिष्ठ जन डॉ जैनेन्द्र जैन हंसमुख गांधी टीके वेद सुशील पांड्या प्रदीप बड़जात्या एवं श्रीमती रेखा जैन श्रीफल ने स्थानीय प्रशासन के प्रति धन्यवाद प्रेषित किया गया और इस आदेश का निरंतर पालन किया जाए यह अनुरोध किया।












