तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव संपन्न

0
6

तीन दिवसीय भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव संपन्न

गुवाहाटी। स्थानीय फैंसी बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन (बड़ा) मंदिर में सोमवार को भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातः 5:30 बजे भगवान महावीर का कलशाभिषेक और विश्व कल्याण के लिए शांतिधारा की गई। नित्य नियम पूजन के पश्चात प्रातः 8:30 बजे संजय रारा के संयोजन में भगवान महावीर की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर भ्रमण कराते हुए एम एस रोड स्थित भगवान महावीर धर्म स्थल में ले जाया गया। जहां भगवान महावीर के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रदर्शनियों और महावीर के अहिंसावाणी से समृद्ध चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रचार-प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने बताया कि धर्म स्थल में श्रीजी की शांतिधारा,अभिषेक, पूजन आदि के पश्चात श्रीजी की आरती किं गई। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अवसर पर एटी रोड स्थित महावीर भवन में समाज द्वारा सामूहिक गोंठ का आयोजन भी किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। आरती संयोजक रामचंद्र सेठी ने बताया कि कार्यक्रम का समापन संध्याकालीन श्रीजी की आरती के साथ हुआ।इस तीन दिवसीय महोत्सव को सफलता पूर्वक आयोजन कराने में श्री दिगंबर जैन यूथ फेडरेशन, श्री दिगंबर जैन महिला समिति के अलावा समाज के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। यह जानकारी प्रचार- प्रसार के सह- संयोजक सुनील कुमार सेठी व जय कुमार छाबड़ा द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here