तारण तरण दिग. जैन चैत्यालय का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 13 से पूरे देश से संस्कारधानी पधारेंगे गुरुभक्त जैन बंधुगण

0
2

तारण तरण दिग. जैन चैत्यालय का वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 13 से
पूरे देश से संस्कारधानी पधारेंगे गुरुभक्त जैन बंधुगण
जबलपुर – सकल तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय ट्रस्ट कमेटी द्वारा संस्कारधानी के शुक्रवारी बजरिया हनुमान ताल में सुंदर एवं मनोहारी श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का निर्माण कराया गया। जिसका तीन दिवसीय रत्नत्रय वेदी प्रतिष्ठा, जिनवाणी अस्थाप, कलशारोहण एवं वेदी सूतन तिलक महा – महोत्सव 13 से 15 फरवरी तक आयोजित किया गया है। जिसमें वेदी सूतन करने का सौभाग्य सकल धर्म प्रेमी रामडिनमूरी परिवार को प्राप्त हुआ है।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया कि यह मंगल महोत्सव सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज के त्यागी व्रती साधकगण, श्रेष्ठिगण, श्रावक – श्राविकाओं की गरिमामय उपस्थित में संपन्न होगा। तीन दिवसीय महोत्सव के सम्पूर्ण आयोजन समवशरण पंडाल फ़ुटाताल स्कूल मैदान में संपन्न होंगे। जिसकी शुद्धि हेतु गुरुवार 12 फरवरी को घटयात्रा निकाली जावेगी।
जिनधर्म प्रचारक नितिन जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव में शुक्रवार 13 फरवरी को प्रभात फेरी, सामयिक, मंत्र जप के साथ ध्वजारोहण एवं जिनवाणी अस्थाप समारोह होगा वहीं रात्रि में महिला मंडल एवं बालिका मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
शनिवार 14 फरवरी को प्रभात फेरी, मंत्रजप, मंदिर विधि, दान प्रभावना, जिनवाणी पालकी यात्रा एवं कलशरोहण होगा, रात्रि में उस्मानपुर दिल्ली से पधारे जैन भजन गायक संजीव जैन की भजन संध्या का आयोजन होगा।
रविवार 15 फरवरी को प्रभात फेरी, सामयिक पाठ, मंत्र जप, मंदिर विधि के साथ वेदी सूतन तिलक महोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी जोरदार तैयारी आयोजक मंडल द्वारा की गई है, जिसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील सकल जैन समाज से महोत्सव समिति सहित सकल तारण तरण दिगंबर जैन समाज एवं वेदी सूतन परिवार द्वारा की गई है।

सादर प्रकाशनार्थ 08,02,2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here