स्वास्थ्य सेवा की अनूठी पहल पांच दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ सफल आयोजन

0
3

स्वास्थ्य सेवा की अनूठी पहल पांच दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ सफल आयोजन
29 मार्च
जयपुर। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को साकार करते हुए श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर मानसरोवर, ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) एवं मेट्रो मास हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल समापन हुआ।
कार्यक्रम में 29 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के लगभग 1800 लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, शिविर के दौरान मरीजों की विभिन्न जांचें जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ईसीजी निःशुल्क की गईं तथा योग्य चिकित्सकों द्वारा परामर्श और दवाइयों का वितरण भी निशुल्क किया गया,कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर माननीय नगेंद्र कुमार जैन साहिब (पूर्व न्यायाधीश, कर्नाटक एवं मद्रास हाईकोर्ट तथा राजस्थान हाईकोर्ट) की गरिमामय उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ गई,चिकित्सा संयोजक प्रमोद जैन भँवर ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
ह्यूमन ग्लोरी फाउंडेशन ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष मनीषा जैन के सहयोग से शिविर का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। वहीं डॉ. हनुमान सिंह (जनरल फिजिशियन) ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव प्रदान किए, कार्यक्रम में मंदिर समिति के सुमित जैन (अध्यक्ष), अशोक जैन (मंत्री), पवन जैन (संयोजक) एवं नवरत्न जैन (सह-संयोजक) के सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका,शिविर में लाभान्वित हुए लोगों ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित करने की अपेक्षा जताई।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here