सुरेश जैन द्वारा लिखित ग्रन्थ – नैनागिरि जैन तीर्थ : पुरातन से अद्यतन मुख्‍यमंत्री को किया भेंट

0
69

सुरेश जैन द्वारा लिखित ग्रन्थ – नैनागिरि जैन तीर्थ : पुरातन से अद्यतन मुख्‍यमंत्री को किया भेंट

भोपाल // रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा // – मध्‍यप्रदेश के छतरपुर जिले में खजुराहो के समीप जैन तीर्थ (रेशंदीगिरि) नैनागिरि तहसील बकस्वाहा अंतर्गत स्थित है। इस तीर्थ पर आधारित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्‍ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे श्री सुरेश जैन तथा न्‍यायमूर्ति श्रीमती विमला जैन के द्वारा विरचित – नैनागिरि जैन तीर्थ : पुरातन से अद्यतन ग्रन्‍थ मध्‍यप्रदेश के यशस्‍वी मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव को 09 जनवरी 2026 को भेंट कर तीर्थ के संरक्षक संवर्धन के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। इस मौके पर श्री सुरेश जैन आईएएस (अध्‍यक्ष जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी) के साथ ही श्री सुरेन्‍द्र सिंघई उपाध्‍यक्ष, जैन तीर्थ नैनागिरि, आयुक्‍त पुरातत्‍व श्रीमती उर्मिला शुक्‍ला तथा उपसचिव श्री राजेश गुप्‍ता सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी तथा तीर्थ क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह उल्‍लेखनीय है कि श्री सुरेश जैन मध्‍यप्रदेश के विभिन्‍न जिलों के साथ-साथ गत शताब्दि में बिदिशा के कलेक्‍टर रहे है। विदिशा किले अंदर स्थित ईदगाह (बीजा मण्‍डल) के नीचे से भारत सरकार के पुरातत्‍व विभाग के सहयोग से उन्‍होंने 2,500 से अधिक हिन्‍दू मूर्तियों का उत्‍खनन शांति और सफलतापूर्वक कराया है।

*****

👉(चित्र में मध्‍यप्रदेश के यशस्‍वी मुख्‍यमंत्री जी के साथ श्री सुरेश जैन अध्‍यक्ष व श्री सुरेन्‍द्र सिंघई उपाध्‍यक्ष जैन तीर्थ नैनागिरि तथा आयुक्‍त पुरातत्‍व श्रीमती उर्मिला शुक्‍ला तथा उपसचिव श्री राजेश गुप्‍ता)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here