अजमेर 5 फरवरी, 2026 श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सोनीनगर अजमेर में आज 1008 श्री पदमप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व ऐलक श्री क्षीरसागरजी महाराज के सान्निध्य में मनाया गया ।
प्रवक्ता संजय कुमार जैन ने बताया कि आज प्रातः पदमप्रभु भगवान को पाण्डुकषिला में विराजित कर नित्य नियम अभिषेक व वृहदषान्तिधारा करने का सौभाग्य अजीत जैन परिवार, महावीर जैन, अविनाष सेठी, कमल बाकलीवाल द्वारा की गई तत्पष्चात भगवान का निर्वाण कांड महाराज के सान्निध्य में बोला गया और निर्वाण मोदक कन्हैयालाल अजीत जैन परिवार द्वारा समर्पित किया गया ।
ऐलक श्री क्षीरसागरजी महाराज ने इस अवसर पर अपने प्रवचन में मूलनायक भगवान आदिनाथ के बारे में बताया तथा दस प्रष्न पूछे जिसका सभी साधर्मी बन्धुओं ने उत्तर दिया । आज की आहार चर्या डाॅ. राजकुमार गोधा परिवार के सम्पन्न हुई ।
संजय कुमार जैन प्रवक्ता 9828173258
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












