सलुम्बर में श्रमणाचार अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी सम्पन्न

0
1
आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज ससंघ का रहा सान्निध्य
आचार्य श्री विहर्षसागर अभिवंदना ग्रंथ का होगा प्रकाशन
सलुम्बर राजस्थान। आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज ससंघ के  सान्निध्य में  16से 18 अगस्त 2025 तक श्रमणाचार अनुशीलन राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी  डॉ श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत के निर्देशन में तथा पं विनोद कुमार जैन रजवांस के संयोजन में हर्षोल्लास पूर्वक सम्पन्न हुई। संगोष्ठी में निम्नलिखित विद्वानों ने अपने निर्धारित विषय पर आलेख प्रस्तुत किए। श्रेयांस कुमार जैन बडौत-
एकल बिहार के विषय में आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज की आगमानुसार मान्यता। डॉ ज्योति बाबू जैन उदयपुर – जिन भक्ति की प्रभावना में आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज का योगदान।
ब्र  डॉ धर्मेंद्र भैया जयपुर-दीक्षा की आदर्श विधि और दीक्षा प्रदाता आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज। डॉ ब्र अनिल भैया प्राचार्य जयपुर- आचार्य का स्वरूप और आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज। पं विनोद कुमार जैन रजवांस –
सल्लेखना समाधि में निर्यापकाचार्य की भूमिका और आचार्य विहर्ष सागर जी महाराज। डॉ सनत कुमार जैन जयपुर -पंचाचार एवं चतुर्विधसंघ विषयक व्यवस्था और आचार्य विहर्षसागर जी महाराज। पं पवन कुमार जैन दीवान सागर-
यंत्र-मंत्र और तंत्र विषयक आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज का दृष्टिकोण। डॉ सुनील कुमार जैन संचय ललितपुर-उत्सव प्रियता आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज की दृष्टि में। डॉ आशीष कुमार जैन शाहगढ़, सागर- सामायिक आवश्यक और सामायिक चरित्र के परिप्रेक्ष्य में आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज । डॉ आशीष कुमार जैन बम्होरी- जैन आगम विषयक साहित्य सृजन के संदर्भ में आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज के विचार। डॉ सुमित कुमार जैन उदयपुर -आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज का गुरु के प्रति समर्पण। डॉ अल्पना जैन ग्वालियर -साधु संघ के प्रति श्रावक के कर्तव्य विषयक आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज का दृष्टिकोण। डॉ शैलेश जैन बांसवाड़ा -शिथिलाचार कारण और निवारण। डॉ राजेश कुमार जैन ललितपुर -तीर्थक्षेत्रों के संरक्षण संवर्धन में आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज का योगदान। डॉ बाहुबली कुमार जैन इंदौर- वक्ता का स्वरूप उसके अधिकारी कौन आचार्य विहर्षसागर जी के परिप्रेक्ष्य में । डॉ पंकज कुमार जैन इंदौर -श्रमण परंपरा में आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज का योगदान
पंडित धर्मेंद्र कुमार जैन उदयपुर -दस लक्षण धर्म की प्रभावना में आचार्य विहर्षसागर जी महाराज का योगदान। पंडित लोकेश जैन गनोड़ा-  जिन भक्ति और आचार्य विहर्षसागर जी महाराज।
आयोजन समिति ने विद्वानों का भावभीना सम्मान किया। आचार्य श्री विहर्षसागर जी महाराज ने सभी आलेखों की समीक्षा।
आचार्य श्री विहर्षसागर अभिवंदना ग्रंथ का होगा प्रकाशन, संपादक मण्डल का हुआ गठन :
सलुम्बर में आयोजित राष्ट्रीय विद्वत् संगोष्ठी के मध्य डॉ. श्रेयांस कुमार जैन बडौत ने घोषणा की कि आचार्य श्री विहर्ष सागर अभिवंदना ग्रंथ का प्रकाशन किया जाएगा। इस हेतु संपादक मंडल की घोषणा की गई। प्रधान संपादक डॉ श्रेयांस कुमार जैन बड़ौत, संपादक मण्डल पंडित विनोद कुमार जैन रजवांस, डॉ सुनील जैन संचय ललितपुर, डॉ आशीष कुमार जैन बम्होरी दमोह, डॉ अल्पना जैन ग्वालियर। संपादक मण्डल ने आचार्यश्री ससंघ के चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद लिया।
-डॉ सुनील जैन संचय ललितपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here