स्लोगन प्रतियोगिता में दिगंबर जैन प्रमुख संभाग महिला समिति भीलवाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

0
1
भीलवाड़ा, 15 सितंबर- अशोक नगर म.प्र में निर्यापक श्रमण मुनि पुगंव सुधा सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दिगंबर जैन महिला महासमिति का राष्ट्रीय अधिवेशन 13- 14 सितंबर 2025 को संपन्न हुआ।
भीलवाड़ा संभाग की अध्यक्षा सीमा गोधा ने बताया कि अधिवेशन में थाल सजाओ, बैनर प्रेजेंटेशन व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता में दिगंबर जैन महिला समिति प्रमुख संभाग भीलवाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व बैनर प्रेजेंटेशन में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
संस्थापक अध्यक्षा मृदुला जैन ने बताया कि अधिवेशन में मृदुला जैन, सीमागोधा ,बिंदु वेद, सुनीता जैन, सुधा जैन, शशि शाह, उर्मिला गोधा ,रेखा गंगवाल, अनीता जैन, पुष्पा जैन, निर्मला से, चंदा जैन, मोनिका जैन, अलका जैन, कुसुमलता जैन आदि ने भाग लिया।
      प्रकाश पाटनी
                             भीलवाड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here