सिद्धचक्र महामंडल विधान का पाँचवा दिन

0
134
*शिकायत मत करो धन्यवाद करो: आचार्य प्रमुख सागर*
बंगाईगांव : आज हर आदमी के अंदर शिकायत की बीमारीया पनप रही है।घर में, परिवार में, समाज में, देश में, हर कोई एक दूसरे की शिकायत करने में व टांग खींचना में लगा है। उन्होंने कहा की टांग खींचने वाला व्यक्ति हमेशा नीचे रहता है और पीछे से बोलने वाला व्यक्ति हमेशा पीछे रहता है ।एक बार आप टांग खींचने की बजाय किसी का हाथ थामने का प्रयास करो। वह तुम्हें गले से लगा लेगा और हमेशा हमेशा के लिए अपना बना लेगा।
यह उक्त बाते आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ने बुधवार को एक धर्म सभा में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस विधान का महत्व समझाते हुए कहा कि इस विधान से कई दिव्य शक्तियां प्रकट होती है। यह विधान सभी सिद्ध समूह की साक्षी में किया जाता है। जो हमारे सभी मनोरथों को पूरा करता है। इस अवसर पर आचार्य श्री ससंघ के निदर्शन में श्रीजी की शांतिधारा, अभिषेक के पश्चात इंद्र- इंद्राणियों सहित विधान के प्रमुख पात्रों द्वारा संगीतमय स्वर लहरियो के साथ पूजा अर्चना कर विधान के 64 अघ्य चढ़ाए गए। यह जानकारी सुनील कुमार सेठी एवं मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज रारा (मिंटू )द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here