श्री विमलनाथ भगवान का जन्म- तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

0
52
भीलवाड़ा, 13 फरवरी- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मुनि शुभम सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में श्रीविमलनाथ भगवान का जन्म- तप कल्याण महोत्सव मनाया गया।
ट्रस्ट मंत्री पूनम चंद सेठी ने बताया कि प्रतिमाओं पर अभिषेक करने के बाद  मुनि शुभम सागर महाराज के मुखारबिद से लक्ष्मीकांत जैन, रूपेश कासलीवाल, राजकुमार शाह, चांदमल जैन आदि ने शांतिनाथ एवं पार्श्वनाथ भगवान पर शांतिधारा की।
श्री विमलनाथ भगवान की पूजा- अर्चना कर अर्ग समर्पण किये।
मुनिश्री शुभम सागर जी महाराज ने  समाजजन को आशीर्वाद देते हुए कहा की आप सभी धर्म मार्ग पर चलकर अपना कल्याण करें।
ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि मुनिससंघ के अल्प प्रवास के दौरान यहां धर्म की महति प्रभावना रही।
प्रकाशनार्थ हेतु।       प्रकाश पाटनी
                     जैन गजट संवाददाता
                       भीलवाड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here