श्री शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप व मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया।

0
11
भीलवाड़ा, 26 मई-  बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में  शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप व मोक्ष कल्याण का महोत्सव बड़े उत्साह पूर्वक मनाया।
अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि प्रातः बड़े बाबा मूल नायक श्री पदम प्रभु , आदिनाथ,  मुनिसुव्रतनाथ,  शांतिनाथ,  पार्श्वनाथ भगवान पर  पर 108 रिद्धि मंत्रों से श्रावकों ने महामस्तकाभिषेक किया। बाद में राजेंद्र सोगानी एवं दिनेश जैन ने पदम प्रभु, बाबूलाल अग्रवाल ने आदिनाथ, राकेश बघेरवाल ने मुनिसुव्रतनाथ, चांदमल जैन  एवं प्रखर अग्रवाल ने शांतिनाथ भगवान पर शांतिधारा की। अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। इस उपरांत पूनमचंद सेठी ने निर्वाण कांड का पाठ कर शांतिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण का निर्वाण लाडू सामूहिक रूप से  चढ़ाया गया। जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बड़े ही भक्ति भाव से शांतिनाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर श्रावक- श्राविकाओं ने अर्ग समर्पण किये। बधाई गीत के साथ महिलाओं ने भक्ति नृत्य कर वातावरण को धर्ममय कर दिया।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि  सायंकाल 48 दीपों से भक्तामर की महाआरती की गई। इस अवसर पर कई धर्मालुगण उपस्थित थे ।
प्रकाशनार्थ हेतु।       प्रकाश पाटनी
         संवाददाता जैन गजट
         भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here