श्री पदम प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया।

0
3
भीलवाड़ा, 5 फरवरी- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्री पदम प्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया गया।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि प्रातः कल्पना सोगानी ने 108 रिद्धि मत्रों का उच्चारण कर श्रावकों ने मूलनायक श्री पदम प्रभु भगवान, शांतिनाथ, पार्श्वनाथ भगवान पर श्रावकों ने बारी-बारी  मस्तकाभिषेक किया।
राकेश बघेरवाल व विजय सोनी ने पदम प्रभु , विनय कुमार जैन,लक्ष्मीकांत जैन, अशोक पाटोदी व मूलचंद सोनी ने शांतिनाथ एवं पार्श्वनाथ भगवान पर शांतिधारा की। इस उपरांत निर्वाण कांड के पाठ द्वारा पदम प्रभु भगवान के मोक्ष कल्याणक का निर्वाण लाडू सामूहिक रूप से श्रावकों ने भक्ति- भाव से चढ़ाया। पूनम चंद सेठी ने बताया कि पदम प्रभु भगवान की पूजा-अर्चना कर श्रावक-श्राविकाओं नेअर्ग समर्पण किये। बधाई गीत के साथ महिलाओं ने नृत्य किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालुगण उपस्थित थे।
    प्रकाश पाटनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here