श्री पदम प्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ।

0
5
भीलवाड़ा, 1 अक्टूबर- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बड़े बाबा मूलनायक श्री पदम प्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ।
प्रातः सभी प्रतिमाओं पर अभिषेक कर चांदमल जैन एवं आसाराम अग्रवाल ने श्री पदम प्रभु भगवान, प्रकाश पाटनी आदिनाथ भगवान, अशोक पाटोदी मुनिसुव्रतनाथ भगवान पर शांतिधारा की। एवं अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। इस उपरांत पूजा-अर्चना कर अर्ग समर्पण किये । सायंकाल जिनेंद्रदेव की आरती कर 48 दीपों से भक्तांबर महाआरती की गई।
प्रकाशनार्थ हेतु।      प्रकाश पाटनी
                प्रचार एवं संगठन मंत्री
                 भीलवाड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here