श्री पदम प्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ।

0
6
भीलवाड़ा, 25 सितंबर- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में बड़े बाबा मूलनायक श्री पदम प्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ।
प्रातः सभी प्रतिमाओं पर अभिषेक कर राकेश बघेरवाल एवं दिलीप पाटनी ने श्रीपदम प्रभु भगवान,  लक्ष्मीकांत जैन ने श्री आदिनाथ भगवान, पूनम चंद सेठी ने श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान पर शांतिधारा की। अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। इस उपरांत पूजा- अर्चना कर अर्घ समर्पण किये।
सायंकाल जिनेंद्र देव की आरती कर 48 दीपों से भक्तांबर की महा आरती की गई।
प्रकाशनार्थ हेतु।           प्रकाश पाटनी
                प्रचार-प्रसार एवं संगठन मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here