श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म- तप कल्याणक महोत्सव मनाया।

0
3
भगवान के दर्शन करते समय जो भौतिक हो या हमारी सांसारिक इच्छाओं को नहीं मांगना चाहिए——-श्री क्षीरसागर महाराज
भीलवाड़ा, 23 अप्रैल- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म- तप कल्याणक महोत्सव मनाया।
ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि प्रातः प्रतिमाओं पर अभिषेक कर कमलचंद कासलीवाल, चांदमल जैन, अशोक पाटोदी, लक्ष्मीकांत जैन परिवार ने शांतिधारा की। इस उपरांत ऐलक क्षीरसागर महाराज  ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूजा एवं भगवान के दर्शन करते समय अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। व सुख- शांति, ज्ञान और सबुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना करना चाहिए। अपने जीवन में संकट व परेशानी से बचने के लिए प्रार्थना भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करते समय उनसे क्षमा मांगना चाहिए अपने सही मार्ग रखें। लेकिन हमें हट नहीं करना चाहिए। भगवान वही करेंगे जिससे हमारा मंगल होगा। दर्शन करते समय भौतिक हो या हमारी सांसारिक इच्छाओं को नहीं मांगना चाहिए। भगवान से ज्ञान व समझ की शक्ति, सत्य व न्याय की शक्ति मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगने के बजाय भगवान के प्रति समर्पित होना चाहिए। वह हमें कृपा व प्रेम से भर दे। ताकि हम जीवन में आनंद और शांति प्राप्त कर सकें।
प्रकाशनार्थ हेतु।          प्रकाश पाटनी
             प्रचार एवं संगठन मंत्री
              भीलवाड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here