श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया।

0
9
भीलवाड़ा, 25 फरवरी- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्रीमुनिसुव्रतनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि सभी श्रावको ने बारी-बारी से मुनिसुव्रतनाथ भगवान का  महामस्तकाभिषेक किया। चांदमल जैन ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान, निर्मल कासलीवाल, अशोक पाटोदी ने शांतिनाथ, पूनमचंदसेठी,रूपेशकासलीवाल ने पार्श्वनाथ भगवान पर शांतिधारा की। निर्वाण कांड के पाठ द्वारा मुनिसुव्रतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण का चांदमल जैन सहित सभी ने निर्वाण लाडू चढ़ाया।
श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति नृत्य किया। बाद में मुनिसुव्रतनाथ भगवान की पूजा अर्चना कर अर्ग समर्पण किये। सायकॉल जिनेंद्रदेव की महा आरती की गई। इस अवसर पर कई धर्मालुगण उपस्थित थे।
प्रकाशनार्थ हेतु।          प्रकाश पाटनी
                  प्रचार एवं संगठन मंत्री
                     भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here