श्री महावीर जी स्टेशन प्रांगण में सर्कल के अंदर भगवान महावीर स्वामी की मनोहारी प्रतिमा को देखकर जन जन का हर्षाया मन
राजेश जैन दद्दू
श्री महावीर जी 24 मार्च।
श्री महावीर जी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत गोल सर्कल के अंदर बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थरों से बनी कलात्मक छतरी के अंदर कमलासन पर विराजमान श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद से भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आज समाज बंधुओ ने सर्किल एवं छत्री के अंदर अपने कर कमलों से कार सेवा कर साफ सफाई का कार्य किया। दद्दू ने बताया कि छतरी के अंदर कमलासन टफन ग्लास को साफ किया गया। साफ सफाई के बाद भगवान महावीर स्वामी की ब्रांज मेटल की प्रतिमा का अति मनोहारी रूप निखर आया है। यह सर्कल समस्त समाज जन आने जाने वाले यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।आज जैन समाज के प्रसिद्ध वास्तुविद राजकुमार कोठारी इंजीनियरअनिल जैन ललितपुर नरेंद्र जैन नृपत्या अध्यक्ष दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ,सुमेर जैन सोनी संस्थापक अध्यक्ष एवं सुभाष सौगानी कोषाध्यक्ष योगेश टोडरका, जयपुर मोहनलाल जैन पाटनी गोनेर आदि ने सर्किल एवं छतरी की साफ सफाई में सहयोग किया एवं प्रतिमा की साफ सफाई की।
सफाई एवं शुद्धिकरण के बाद सभी ने णमोकार मंत्र का पाठ करते हुए भगवान महावीर की जय जयकार की।
साफ सफाई के बाद में प्रतिमा का बहुत ही सुंदर मनोहरी रूप निखर आया है। महावीर जयंती की अवसर पर श्री महावीर जी में आयोजित होने वाले वार्षिक लख्खी मेले में यह सर्कल आकर्षण का केंद्र रहेगा। जल्दी ही सर्कल के आसपास रेलवे द्वारा सजावटी लाइट एवं फाक्सर लाइट लगाई जाएगी।












