श्री दिगम्बर जैन महिला मण्डल,कोटड़ा ,पुष्कर रोड़,अजमेर

0
1

श्री दिगम्बर जैन महिला मण्डल,कोटड़ा ,पुष्कर रोड़,अजमेर

 

” घर -घर मंगलाचार ”

📍श्री दिगम्बर जैन महिला मण्डल ( कोटड़ा )पुष्कर रोड़ अजमेर की ओर से वार शनिवार दिनांक 21 मार्च 2026 को भगवान् महावीर स्वामीजी जन्मोत्सव के उपलक्ष में घर -घर मंगलाचार प्रोग्राम के अर्न्तगत सायंकाल 07-00 बजे श्री दिगम्बर जैन चैत्यालय 486 प्रगति नगर,कोटड़ा,अजमेर में विराजमान जैन धर्म के तीर्थकर 1008 श्री महावीर स्वामी,आदिनाथ भगवान,मुनिसुव्रतनाथ भगवान के समक्ष घर घर मंगलाचार कार्यक्रम बहुत ही भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया ।
भगवान् महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में
“घर -घर मंगलाचार ” के अर्न्तगत भगवान् महावीर की माता रानी त्रिशला ” मीनाक्षी” पत्नी राकेश अजमेरा पिता राजा सिद्धार्थ ” विनी ” पत्नी विनय बाकलीवाल को एवं भगवान वर्धमान त्रिशला नंदन ( बालक )
निश्चय जैन,पौत्र उषा-आलोक पुत्र आशीष- निधी बड़जात्या
को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्य अतिथि विकास -अनिता ललवानी उपस्थित हुये कार्यक्रम का संचालन रीना दोसी ज्योति गोधा द्वारा किया गया। भगवान् महावीर के समक्ष दीप प्रज्वलन श्रीमती शान्ती-अशोक गदिया ( वकील सा.) के द्वारा समस्त उपस्थित पुरुष ,महिला वर्ग के सानिध्य में किया गया । राजा सिद्धार्थ विनी बाकलीवाल, एवं रानी त्रिशला मीनाक्षी अजमेरा एवं बालक वर्धमान निश्चय बड़जात्या का माल्यार्पण कर एवं सभी उपस्थित पुरुष वर्ग,महिलाओं द्वारा तालीयॉ बजाकर स्वागत किया गया
झूले में झूले महावीरजी ललना गावे लोरी
सिद्धों के स्वामी भव से छुटे भोरी पालने में झूले वीर वीर स्वरूप सुहाए
सकल जगत के नाथ त्रिभुवन के दीप लुटाए
चंदा ने पूछा तारों से तारों ने पूछा हजारों से सबसे प्यारा कौन वीरा मेरे महावीराजी माता त्रिशला देखे बालक मन हरषाय तीर्थकर के दर्शन पाये जग में मंगल छाए
झूला झूले बालवीर शांति दया के सागर, तेरे चरणो मे वंदन संसार के उद्वारक कोमल तन चंदन सम मधुर मुस्कान लजाऍ
अंग -अंग से ज्योति फूटे देवता शीश झुकाएँ ।

एक बार आओजी महावीरा म्हाँके
थांकी घणीजी करां म्हे मनवार
घणा ही थांका लाड़ लडां

जन्म लिया है महावीर ने
त्रिशला के आंगन में
धूम मची है चहुँ ओर
कुण्डलपुर के नगर में

ढोल शहनाई बजायेगे
जन्म हम बनाएंगे
मेरे स्वामी महावीर स्वामी

भगवान् महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में घर घर मंगलाचार का प्रोग्राम सभी महिला मण्डल एवं पुष्कर रोड़,कोटड़ा एवं आसपास के सभी जैन समाज के उपस्थित पुरूषों एवं महिलाओं के द्वारा जैन भजनों एवं जैन नृत्य के साथ बहुत ही धूमधाम एवं हर्षाउल्लास के साथ मनाया गया।ज्योति गोधा,नीलु सोनी,सुनीता अजमेरा,सीमा जैन ( रिच-लुक ) ,
सुधा गंगवाल ,पुष्पा जैन,कविता जैन,राज जैन,ममता जैन,
राजश्री जैन,नीलम दोसी,सुमन बाकलीवाल रेखा जैन सभी ने सोलह सपनों की अपनी प्रस्तुति दी एवं मोनिका जैन के द्वारा जैन हाऊजी खिलाई गई । भावना कासलीवाल, सपना अर्पिता निधी कुमकुम,शौभांगी,
रीना दोसी नमित्ता जैन ने जैन भजनों पर जैन नृत्य किया एवं निशा जैन एवं राकेश जैन ने सुंदर जैन भजन की प्रस्तुति दी ।
नीलु सोनी,सीमा जैन ( रिच लुक फैशन ) सुनीता अजमेरा की ओर से उपस्थित सभी बच्चों को,एवं रानी त्रिशला,पिता सिद्धार्थ,एवं वर्धमान बालक को उपहार भेंट किये।
कार्यक्रम के पश्चात ज्योति गोधा अध्यक्ष,नीलू सोनी मंत्री,सीमा जैन (रिच-लुक फैशन ) कोषाध्यक्ष सुधा गंगवाल उपाध्यक्ष के द्वारा उपस्थित सभी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया

कमल कुमार जैन,बाकलीवाल
प्रचार प्रसार मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here