श्री भारतबर्षीय दिगम्बर जैन महिला महासभा अजमेर संभाग की अध्यक्ष महोदया श्रीमती स्नेहलता पाटनी एवं कार्यकारणी सदस्य श्रीमती सुनीता अजमेरा,नीलू सोनी,सीमा जैन,सुनीता बाकलीवाल,चन्द्रकांता सेठी,शकुन्तला गोधा,संगीता पाटनी, उमेश पाटनी,सुनीता बाकलीवाल एवं उपस्थित सभी महिलाओ के सानिध्य में श्री पंचायत गोधाजी की नसियां महावीर सर्किल के पास,अजमेर पर दिनांक गुरुवार 19 फरवरी 2026 को ” फाग महोत्सव ” बड़े धूमधाम एवं हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें फूलों की होली,भजनों एवं पारंपरिक नृत्य के साथ फागुन के रंगों का स्वागत किया गया। यह उत्सव सामाजिक एकता और भक्तिपूर्ण मौहाल में मनाया गया
इसके उपरांत सभी उपस्थित महिलाओं ने एक दुसरे को फाग महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। एवं सभी उपस्थित महिलाओं के लिए अल्पाहार रखा गया था
अध्यक्ष महोदया ने सभी उपस्थित महिलाओं का आभार प्रकट किया
कमल कुमार जैन,बाकलीवाल
रिर्पाटर जैन गजट,अजमेर संभाग












