श्री अनंतनाथ एवं श्री हरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया।
भीलवाड़ा, 18 मार्च- श्री बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में श्री अनंतनाथ एवं श्रीअरहनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि प्रातः मुलनायक श्री पदम प्रभु भगवान सहित सभी प्रतिमाओं का महामस्तकाभिषेक श्रावको ने बारी-बारी से किया। इस उपरांत प्रकाश अग्रवाल एवं राजकुमार शाह ने पदम प्रभु, पूनम चन्द सेठी ने आदिनाथ, चांदमल जैन ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान पर शांतिधारा की। अन्य प्रतिमाओं पर भी शांतिधारा की गई। बाद में लक्ष्मीकांत जैन ने निर्वाणकाण्ड का पाठन के द्वारा श्री अनंतनाथ एवं श्री अरहनाथ भगवान के मोक्ष कल्याण का निर्वाण लाडू सामूहिक रूप से उत्साह पूर्वक चढ़ाया गया। श्री अनंतनाथ एवं श्री अरहनाथ भगवान की पूजा- अर्चना कर अर्ग समर्पण किये। इस अवसर पर कई धर्मालुगण उपस्थित थे।
सायंकाल 48 दीपों से भक्तांबर की महाआरती की गई।
प्रकाश पाटनी
प्रचार एवं संगठन मंत्री
भीलवाड़ा












