श्री 1008 पुष्पदंतनाथ भगवान निर्वाण महामहोत्सव मनाया गया
सादर जय जिनेन्द्र
आज शाश्वत पर्व अष्टमी,पर्वाधिराज दसलक्षण पर्व एवं 1008 पुष्पदंतनाथ भगवान निर्वाण महामहोत्सव के शुभ दिवस पर शाश्वत सिद्धक्षेत्र श्री सम्मेदशिखर स्थित तेरहपंथी कोठी मधुबन में भक्तों का तांता लग गया
सुबह प्रभु का अभिषेक-शांतिधारा एवं पूजन का भव्य कार्यक्रम गाजे बाजे के साथ आयोजित किया गया जिसमें सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपने जीवन को धन्य बनाया
एवं आज दोपहर 2 बजे 1008 श्री पुष्पदंतनाथ जिनालय में,निर्यापक मुनि श्री 108 समता सागर जी मुनिराज ससंघ सानिध्य एवं कोठी में विराजमान श्रमण श्रमणियों के पावन सानिध्य में,श्री 1008 पुष्पदंतनाथ भगवान का निर्वाण महामहोत्सव बड़े ही भक्तिभाव एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
आज दोपहर जिनधर्म प्रेमी धर्मात्मा भव्यजीवों से पूरा जिनालय खचाखच भरा हुआ था सभी भक्त प्रसन्नचित एवं खुश दिखाई दे रहे थे सभी भक्तों ने भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाया भगवान के जय जयकारो से सारा मधुबन गुंजायमान हो गया
आपके साथ एवं आपके पास
श्री बंगाल बिहार उड़ीसा दिगम्बर तीर्थ क्षेत्र कमिटी,कोलकाता।












