भीलवाड़ा, 12 अप्रैल- भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के तहत शोभायात्रा में निकाली गई सर्वश्रेष्ठ झांकियां का परिणाम घोषित किया गया।
दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष सोहनलाल गंगवाल ने बताया कि पदम प्रभु दिगंबर जैन महिला मंडल बापू नगर प्रथम, वितराग महिला मंडल शास्त्री नगर द्वितीय रही। इसके अलावा जैन बाहुबली महिला मंडल भोपालगंज, त्रिशला महिला मंडल न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर, ज्ञानमती महिला मंडल आमलियो की बारी को सांत्वना पुरस्कार निर्णायक मंडल द्वारा चयन किया गया। उपरोक्त सभी को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
इसी क्रम में बाहुबली जैन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव राजकुमार चौधरी ने बताया कि जिन्होंने रक्तदान किया था, सभी की लाटरी द्वारा लंकी नंबर पाने वाले महावीर चंद सोनी, सुमित जैन, आयुष जैन, प्रवीण कोठारी, प्रवीण जैन, प्रीति जैन, अंकिता पाटनी, श्रुति शाह, प्रिया जैन, कपिला तोषनीवाल को चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। सचिव प्रदीप चौधरी ने भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में सभी प्रतिमाओं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
आकाश पाटनी
मीडिया प्रभारी
भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव समिति।