शालीमार बाग में जैन युवा संगठन द्वारा भव्य ‘नृत्य नाटिका – महामहोत्सव पंच कल्याणक’ एवं 7वां जैन स्कॉलर अवार्ड 2025 आयोजित

0
152

नई दिल्ली, 31 अगस्त 2025:
जैन युवा संगठन, शालीमार बाग (रजि.) द्वारा नृत्य नाटिका – महामहोत्सव पंच कल्याणक एवं 7वां जैन स्कॉलर अवार्ड 2025 का भव्य आयोजन दिगंबर जैन मंदिर, शालीमार बाग में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भजन संध्या के साथ हुआ, जिसमें प्रख्यात भजन गायक दीपक-रूपक जैन (दिल्ली) ने अपनी प्रस्तुति से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर दिल्ली की यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निगम पार्षद श्री मनोज कुमार जैन एवं डॉ. आधार जैन (प्रख्यात यूरो-ऑन्को सर्जन एवं किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन) भी शामिल रहे।
इस अवसर पर समाज में शिक्षा और अध्यात्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विद्यार्थियों को जैन स्कॉलर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया।
जैन समाज के द्वारा आयोजित यह महापर्व न केवल आत्मशुद्धि, अहिंसा, सत्य और संयम का संदेश देता है, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में भी प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जैन महिला समाज, शालीमार बाग एवं श्री 1008 दिगंबर जैन समिति (रजि.) का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here