स्कीम न. 78 में सिध्दचक्र महामण्डल विधान के समापन पर मस्तकाभिषेक, शांतिधारा, हवन और भव्य शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमडा

0
2

स्कीम न. 78 में सिध्दचक्र महामण्डल विधान के समापन पर मस्तकाभिषेक, शांतिधारा, हवन और भव्य शोभायात्रा में आस्था का सैलाब उमडा

इंदौर //06/03/26 // रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा// श्री 1008 चिन्तामणी पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर स्कीम 78 इंदौर में समाज रत्न श्रीमती संगीता विकास जी जैन एवं पूरे जेएमबी परिवार के पूण्य से श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान पूरे बैभव व गरिमापूर्ण तरीके से समापन हुआ। इस मौके पर प्रातःकाल चैतन्य चमत्कारिक बडेबाबा भगवान पार्श्वनाथ के प्रथम अभिषेक, शांतिधारा करने का सौभाग्य भामाशाह आरके मार्वल परिवार के सम्मानीय सुरेशजी , अशोकजी, विमलजी और जेएमबी परिवार द्वारा किया गया। ब्र. संजय भैय्याजी के नेतृत्व में हवन और ऐतिहासिक विधान पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भामाशाह आरके मार्वल परिवार ने पूरे समर्पण भाव से तीनों भाईयों ने चांदी का रथ अपने दोनोँ भांजों के साथ खीचने का सौभाग्य भी प्राप्त किया , रथ पर विधिनायक भगवान पार्श्वनाथ और सारथी के रूप में विकास जेएमबी परिवार के सभी भाई एकसाथ विराजमान थे। यह अलौकिक दृश्य देखकर हजारों जैन परिवार की आखें नम हो गयी कि भगवान के प्रति एक भामाशाह परिवार का समर्पण देखते ही बन रहा था ,साथ ही हजारों की संख्या में श्रावकगणों ने मस्तकाभिषेक करके पूण्य लाभ प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि मप्र शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी, महापौर पुष्पमित्र भार्गव जी, सांसद शंकरजी लालवानी , विनयजी बाकलीबाल, पं बाहूबलि जी, नव निर्वाचित अध्यक्ष,सामाजिक संसद, अशोक डोसी, धर्मेन्द्र जैन, प्रदीप शास्त्री , जिनेश झांझरी संगठन महामंत्री, मनोज बाकलीबाल कार्याध्यक्ष, प्रदीप बडजात्या, सौरभ पाटोदी, हर्ष जैन, सुधीर सेठी, आशीष मोदी, मुकेश बाकलीबाल, इन्द्र कुमार सेठी, महेन्द निगोतियां सहित सैकडों की संख्या में समाजश्रैष्ठी उपस्थित रहे। संपूर्ण आयोजन ब्र. संजय भैय्याजी के नेतृत्व में हुआ , आभार डीके जैन ने माना , पूरी कमेटी और समाज, सम्मानीय जेएमबी परिवार के पूण्य की अनुमोदना करती है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here