एस बी आई पेंशनर एसोसिएशन यूनिट बांसवाड़ा डूंगरपुर का फाल्गुन कालीन अधिवेशन संपन्न: आकार लेगी पेंशनर्स के लिए डिस्पेंसरी

0
1

एस बी आई पेंशनर एसोसिएशन यूनिट बांसवाड़ा डूंगरपुर का फाल्गुन कालीन अधिवेशन संपन्न: आकार लेगी पेंशनर्स के लिए डिस्पेंसरी ………………………
एस बी आई पेंशनर एसोसिएशन यूनिट बांसवाड़ा डूंगरपुर का एक दिवसीय फाल्गुन कालीन अधिवेशन क्षेत्रीय कार्यालय बांसवाड़ा में मुख्य प्रबंधक गोपीनाथ के मुख्य आतिथ्य, मुकुंद भट्ट की अध्यक्षता, पेंशनर्स प्रतिनिधि एस के परिहार प्रधान कार्यालय जयपुर,विपिन कुमार ओर योगेश शर्मा मैनेजर एच आर के विशिष्ट आतिथ्य एवं अजीत कोठिया के संयोजन में सम्पन्न हुआ। प्रारम्भ में सचिव अजीत कोठिया ने सभी का स्वागत करते हुए त्रैमासिक प्रतिवेदन पढ़ा। पेंशनर एसोसिएशन की त्रैमासिक पत्रिका का ताज़ा अंक सभी को वितरित किया। मैनेजर एच आर योगेश शर्मा ने पेंशनर्स डिस्पेंसरी के अतिशीघ्र इसी वर्ष 2026 में आकार ले लेने संबंधी जानकारी दी। मुख्य प्रबंधक गोपीनाथ ने कहा कि वे बांसवाड़ा में एस बी आई पेंशनर्स के लिए डिस्पेंसरी प्रारंभ करवाने प्रयत्नशील रहेंगे। एस के परिहार ने पेंशनर्स डिस्पेंसरी पर प्रोग्रेस बताई। उन्होंने पेंडिंग लाइफ सर्टिफिकेट्स, ई फार्मेसी, टी पी ए, ओर नॉमिनेशन संबंधी सूचनाओं को साझा किया।
सदस्यों की एच आर एम एस सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण में मैनेजर एच आर योगेश शर्मा ने सक्रिय सहयोग दिया। बैठक को बापूलाल गुप्ता, नरेंद्र पंड्या ,भारती त्रिवेदी, हेमंत द्विवेदी, सुभाष चंद्र द्विवेदी,हरीश चंद्र गुप्ता, भरत चंद्र शर्मा ,महेश चंद्र दोसी , नरेंद्र कुमार व्यास, मुकुंद भट्ट , प्रताप कटारा, अशोक उपाध्याय, शंकर लाल यादव, शरद उपाध्याय ,सुशील कुमार त्रिवेदी, अजीत कोठिया, दिनेश चंद्र पंड्या, योगेश स्वर्णकार, सुरेंद्रलाल मालोत, जयंतीलाल ननोमा तथा तेजपाल जैन ने भी संबोधित किया। बैठक में दिवंगत पेंशनर साथ योगेश चंद्र झा एवं सीमलवाड़ा शाखा के सहायक प्रबंधक रमेश चंद्र अहारी के असामयिक देह परिवर्तन पर दो मिनट मौन धारण कर हार्दिक श्रद्धांजली अर्पित की गई।संचालन अजीत कोठिया ने किया,आभार योगेश शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर एस. के.परिहार, सुभाष चंद्र द्विवेदी तथा विपिन कुमार ने काव्य ओर गीत प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here