सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र के मार्ग से ही मोक्ष की प्राप्ति होगी——ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज

0
3
भीलवाड़ा, 18 अप्रैल- बापू नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में धर्म की महती प्रभावना हो रही है।
ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि प्रातः प्रतिमाओं पर अभिषेक कर ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज के मुखारविंद से शांतिधारा पाठ वाचन द्वारा राकेश बघेरवाल, अशोक पाटोदी, चांदमल जैन, लक्ष्मीकांत जैन ने शांतिनाथ एवं पार्श्वनाथ भगवान पर शांतिधारा की। इस उपरांत ऐलक श्री क्षीरसागर महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान, सम्यक चारित्र मार्ग की पालना करते मोक्ष की प्राप्ति होगी। उसके लि आगम द्वारा बताए गए जिन दर्शन धर्म को जानना, सच्ची श्रद्धा रखना तभी मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ोगे। उन्होंने कहा कि जैन धर्म बड़ी दुर्लभता से मिला है। अपने पुरुषार्थ से धर्म का संरक्षण, संभालने की जरूरत है। आज बच्चे परिवार छोड़  देश-विदेश में पढ़ रहे हैं।  संस्कार के अभाव में अपना रहन-सहन, खान- पीन बिगड़ रहे है। जब इसकी असलियत माता-पिता को मिलती है तब उनकी आंखों में आंसूधारा के अलावा कुछ नहीं मिलता। क्षीरसागर महाराज ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को धार्मिक संस्कारों से आरोपित करे। ताकि बच्चे  गलत मार्ग की ओर नहीं जा पावें।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि रात्रि के 7:00 बजे क्षीरसागर महाराज द्वारा शंका समाधान एवं प्रवचन हुए।
      प्रकाश पाटनी
          प्रचार एवं संगठन मंत्री
           भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here