सप्त ऋषियों के सानिध्य में नवागढ़ में भव्य महामस्तकाभिषेक संपन्न

0
4
सप्त ऋषियों के सानिध्य में नवागढ़ में भव्य महामस्तकाभिषेक संपन्न
नवागढ़। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़—जहाँ जैन धर्म के प्राचीनतम साक्ष्य, गुरुकुल परंपरा तथा सांस्कृतिक-पुरातात्विक विरासत का अनुपम संगम देखने को मिलता है—वहाँ वार्षिक नवागढ़ महोत्सव के अंतर्गत महामस्तकाभिषेक का भव्य आयोजन विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा व उल्लासपूर्वक संपन्न हुआ।
अद्भुत साधु समागम
प्रचार मंत्री डॉ. सुनील संचय ने जानकारी देते हुए बताया कि विघ्नहर, मनोकामना पूर्ण अरनाथ स्वामी के इस अतिशय क्षेत्र में तीन आचार्यों के शिष्यों का दुर्लभ एवं प्रेरणादायी समागम देखने को मिला। गणाचार्य श्री विराग सागर जी महाराज, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सुबल सागर जी के शिष्य—मुनि श्री समत्त सागर जी, विकौशल सागर जी, सौम्य सागर जी, अभेद सागर जी, अगर्भ सागर जी, जयन्द्र सागर जी एवं शील सागर जी—के मंगल सानिध्य में, निर्देशक ब्र. जय निशान्त जी के निर्देशन में महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महामस्तकाभिषेक का सौभाग्य :
वर्ष में एक बार आयोजित होने वाले इस महामस्तकाभिषेक में देश के विभिन्न राज्यों व नगरों से पधारे श्रद्धालुओं ने पुण्यार्जन का सौभाग्य प्राप्त किया।
प्रथम मस्तकाभिषेक का सौभाग्य अनुपम जैन (लोक विहार, दिल्ली), डॉ. बिरधी चंद्र जी (मड़ावरा), पदम चंद्र पारस जैन (बांसा), डॉ. प्रदीप जैन एवं अभिनव जैन (छतरपुर), संदीप जैन एवं साक्षी जैन (मुंबई) को प्राप्त हुआ।
विशेष शांतिधारा :
महामस्तकाभिषेक के पश्चात आयोजित विशेष शांतिधारा का सौभाग्य डॉ. प्रदीप कुमार जैन एवं इंजीनियर अभिनव जैन (छतरपुर) तथा श्री संजय जैन ‘सनी’ (रेवाड़ी) को प्राप्त हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहभागिता कर अक्षय पुण्य अर्जित किया।
आमंत्रित अतिथि एवं सम्मान :
ध्वजारोहण का सौभाग्य श्री सुनील कुमार, नेहा जैन, आयुष एवं अवनी जैन को प्राप्त हुआ।
समारोह गौरव के रूप में श्री विकास जैन (विकास पेपर, काशीपुर) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री वकील जैन, नीरज जैन (विवेक विहार, दिल्ली), श्री विपिन जैन (अहिंसा बिल्डर, दिल्ली) शामिल रहे।
मुख्य अतिथियों में श्री अवनीश जैन-सीमा जैन (मेरठ), श्री राजेश कुमार बाजपेई (उप जिलाधिकारी, महरौनी), श्री राजपाल सिंह (पुलिस अधीक्षक, महरौनी) एवं श्री सुधाकर पांडे (थाना अध्यक्ष, सोजना) उपस्थित रहे।
महिला शक्ति का सशक्त उद्घोष :
सप्त ऋषियों के सानिध्य में आयोजित महिला सम्मेलन में बड़ा गांव, गुड़ा, टीकमगढ़, मैनवार, सोजना एवं ललितपुर की महिला मंडलों ने बच्चों के धर्म से विमुख होने के कारणों व समाधान पर गंभीर मंथन किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता  भारत सरकार नीति आयोग सदस्य श्रीमती अर्चना जैन ने की। मुख्य अतिथि सुश्री विनीता जैन (डिप्टी कलेक्टर, निवाड़ी) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
मंगलाचरण अर्चना जैन (पम्मी, बराराठा) ने किया एवं संचालन श्रीमती संतोष जैन ने किया।
दीक्षा दिवस का गौरव :
मुनि श्री शील सागर जी महाराज के दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की संगीतमय पूजन का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि मुनि श्री शील सागर जी की जन्मभूमि ललितपुर है।
दीप प्रज्वलन का सौभाग्य मनोज कुमार जैन एवं परिवारजनों को प्राप्त हुआ, जबकि मंगलाचरण श्रीमती प्रियंका जैन (ककरवाहा) ने किया।
दीक्षा की अनुमोदना
संघर्ष ब्रह्मचारी आधीश भैया जी—जिन्हें 17 अप्रैल 2026 को आचार्य श्री चर्या शिरोमणि विशुद्ध सागर महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा प्राप्त होने जा रही है—की गोद भराई का कार्यक्रम श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीमती अनुपमा जैन (भिलाई), श्रीमती विमला जैन (नेकोरा) सहित अनेक श्रद्धालुओं ने मंगल भावनाएँ व्यक्त कीं।
आभार प्रदर्शन
क्षेत्रीय महामंत्री श्री वीर चंद्र जैन (नेकोरा) ने समस्त आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति अध्यक्ष श्री सनत कुमार (एडवोकेट), संयुक्त मंत्री श्री अशोक जैन (मैनवार), कोषाध्यक्ष पं. इंद्र कुमार (ककरवाहा) सहित समस्त समिति सदस्यों एवं गुरुकुल परिवार ने मुनि संघ को श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here