संत सेवा से संत बनने की ओर अग्रसर ब्र. संजय दोसी भैयाजी
=================.=.
अजीत कोठिया डडूका की रिपोर्ट
दीक्षार्थी संजय दोसी भैया,श्री मति मैना देवी परिवार को वैज्ञानिक धर्माचार्य श्री कनकनंदी जी गुरुराज संघ का पावन वर्षायोग सन 2025 सानंद भक्ति पूर्वक सम्पन्न कराने,उत्कृष्ट सेवा वैयावृत्ति,आगमोक्त चार प्रकार के दान में अग्रणी रहने के परिणामस्वरूप पूज्य गुरुदेव की पुरानी पिच्छिका प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यही शिक्षा सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने संजय भैया है जो विगत कई वर्षों से साधु सेवा संस्थान के माध्यम से कोरोना काल से पहले से जैन साधु साध्वियों की लगातार सेवा में जुटे हुए हैं।
ज्ञात रहे भव्यात्मा संजय भैया की जैनेश्वरी दीक्षा दिनांक 26 अप्रैल को परतापुर नगरी में अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी गुरुदेव द्वारा सम्पन्न होगी।
संजय दोसी भैयाजी की इन दिनों वागड़ क्षेत्र के परतापुर, गढ़ी, खोड़न, डडूका, सागवाड़ा, पालोदा, आंजना तथा बोरी आदि गांवों में भव्य गोद भराई रस्म अदा की जा रही है।
वागड़ क्षेत्र 26अप्रैल 2026के भव्य दीक्षा कार्यक्रम की बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहा है।












