राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन श्री अनिमेष पाटनी वीर चक्र से सम्मानित होंगे
संपूर्ण भारतवर्ष की जैन समाज में हर्ष की लहर
✍️ पारस जैन” पार्श्वमणि” पत्रकार की कलम से
कुंजेड (बारां)
संपूर्ण विश्व की संस्कृति में भारतीय संस्कृति पूजनीय वन्दनीय अभिनंदनीय है । राजस्थान की पावन वसुंधरा वैसे ही भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस पावन माटी को गौरवान्वित किया है श्री अनिमेष पाटनी जी ने । जी हा राणा प्रताप मीरा पन्नाधाय हाड़ी रानी के तप त्याग और साधना की पावन वसुंधरा राजस्थान प्रांत के हाडोती अंचल के अंतर्गत बारां जिले के कुंजेड गांव के भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन श्री अनिमेष पाटनी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में घुसकर की थी एयर स्ट्राइक। इस पर भारत सरकार का तीसरा सबसे बड़ा युद्ध कालीन वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बहुत जल्दी यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाएगा जिसमें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा युद्ध कालीन वीर चक्र पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भारत सरकार की ओर से वायु सेना के 9 अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद स्वयं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदमपुर एयर फॉर्स बेस पहुंच कर कैप्टन श्री अनिमेष पाटनी एवं उनकी टीम को उनकी सफलता पर शाबाशी प्रदान कर उनके सफलता की जानकारी हासिल की थी। ये जानकारी उनके बड़े भाई एडवोकेट प्रशांत पाटनी ने प्रदान की ।प्रशांत पाटनी ने पारस जैन “पार्श्वमणि” को बताया कि कुंजेड में वर्तमान समय मात्र तीन दिंगबर जैन परिवार है एक प्राचीन दिंगबर जैन मंदिर भी है। कोटा सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश जी जैन बज भी कुँजेड के ही रहने वाले है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार ने बताया कि कैप्टन श्री अनिमेष पाटनी को भारत सरकार के “वीर चक्र” पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इससे संपूर्ण भारतवर्ष की जैन समाज में हर्ष की लहर छा गई है हम उनकी सफलता पर हृदय की असीम गहराइयों से शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रदान करते हैं । प्रस्तुति
पारस जैन” पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा राजस्थान
9414764980














