फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज द्वारा 13.09.25से प्रायोजित प्रथम सम्मेद शिखरजी यात्रा अभियान हेतु संपर्क टीम का दिगंबर जैन समाज डडूका द्वारा आज स्वागत किया गया। टीम में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन गांधी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा यात्रा सह संयोजक अजीत कोठिया सम्मिलित हुए। दल का जैन समाज डडूका अध्यक्ष राजेश के शाह, पूर्व अध्यक्ष भरत जैन, मनोज के शाह, जैन युवा समिति डडूका अध्यक्ष अंकित डी शाह, सुधीर सेठ तथा राजेंद्र कोठिया ने माल्यार्पण एवं उपरणा ओढ़ा कर सम्मान किया। विपिन गांधी ने यात्रा पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश ओर शेष भारत से कुल 1008 यात्रियों का विशाल दल इतनी बड़ी संख्या में प्रथम बार फेडरेशन के बैनर तले यात्रा करेगा। इस अवसर पर यात्रा के बैनर का विमोचन भी किया गया। विपिन गांधी ने डडूका ओर आस पास के गांवों के लिए बैनर्स ओर आवेदन पत्र भी भेट किए। सभी से यात्रा हेतु 20 जून तक अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कराने आग्रह किया है। इस अवसर पर विपिन गांधी ने फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया के जन्मदिन पर फेडरेशन कि ओर से पगड़ी पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। टीम डडूका से नौगामा, कलिंजरा, कुशलगढ़ ओर बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गई।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha