सम्मान एवं स्वागत

0
1

🌸 सम्मान एवं स्वागत 🌸

श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय (📍स्थान:
श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट कार्यालय 5, खण्डेलवाल जैन मन्दिर कॉम्प्लेक्स, राजा बाजार, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली – 110001)में नये सम्मानित ट्रस्टी आदरणीय श्री जिनेन्द्र जैन नरपतिया जी के आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर श्री भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
आदरणीय श्री गजराज जैन गंगवाल, ट्रस्टी श्री पवन जैन गोधा, ट्रस्टी श्री गजेन्द्र जैन बज, ट्रस्टी श्री हरकचंद सोगानी, ट्रस्टी श्री इन्द्रेश जैन, ट्रस्टी श्री संदीप जैन, श्री पुनीत जैन एवं अन्य सम्मानित महानुभावों द्वारा उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं पहचान-पत्र (आई-कार्ड) भेंट कर सम्मानित किया गया।

यह आयोजन अत्यंत स्नेहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here