दिगम्बर जैन महासमिति सामाजिक संसद द्वारा श्री 1008 दि जैन मंदिर धार्मिक व पारमार्थिक ट्रस्ट महालक्ष्मी नगर इंदौर के महामंत्री श्री समीर नारद को दिगम्बर जैन महासमिति सामाजिक संसद की कार्य परिषद में संयुक्त मंत्री के रुप में मनोनयन किया गया है। इस मनोनयन से दिगम्बर जैन मंदिर महालक्ष्मी नगर इंदौर का प्रतिनिधित्व संपूर्ण इंदौर समाज के मध्य होने से इंदौर स्तर पर होने वाले जैन समाज के सभी धार्मिक, सामाजिक कार्यों में हमारे मंदिर की सहभागिता होगी । इस मनोनयन पर दि जैन महासमिति सामाजिक संसद के संगठन महामंत्री श्री जैनेश झांझरी,दिगम्बर जैन बघेरवाल समाज मालव प्रांत के अध्यक्ष जैनेन्द्र सावला, दि जैन मंदिर महालक्ष्मी नगर के संस्थापक अध्यक्ष अनिल मोदी, महावीर महिला मंडल महालक्ष्मी नगर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विमला पाटनी, समाजसेवी पारस जैन,शैलेन्द्र नारद, विजय जैन,पंकज जैन, सी ए अश्विन गांधी, डाक्टर संदीप नारद व अन्य समाज जनों ने बधाई प्रेषित की है।












