सकल जैन समाज द्वारा किया गया ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन

0
58

यमुनानगर, 7 जून (डा. आर. के. जैन):
जैन मिलन स्थानीय शाखा की प्रेरणा से सकल जैन समाज द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुये शाखा प्रधान वीर महेश जैन व कार्यक्रम अधिकारी वीर सुशील जैन ने बताया कि जैैन धर्म के सोलवें तीर्थंकर 1008 देवादीदेव भगवान श्री शांतिनाथ जी के जन्म-तप व मोक्ष कल्याण के अवसर पर श्री महावीर दिगम्बर जैन गल्र्स हाई स्कूल जगाधरी, श्री दिगम्बार जैन मंदिर सढ़ौरा, श्री दिगम्बर जैन मंदिर बूडिय़ा, श्री सुमतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर छोटी लाईन, एस. एस. जैन सभा मॉडल टाऊन यमुनानगर, न्यू मार्केट यमुनानगर आदि विभिन्न स्थानों पर ठंडे मीठे पानी की छबीलों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ णमोकार महामंत्र का उच्चारण कर किया गया और सभी के लिये सुख, शांति, समृद्धि, आदि के लिये भगवाव से कामना की गई, तत्पश्चात राहगीरों को छबील वितरित की गई। महामंत्री देवेन्द्र जैन ने बताया कि मावन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा कही गई है, किन्तु भाग दौड़ भरी जिन्दगी में इंसान मानव सेवा के लिये वक्त नहीं निकाल पाता है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजनों द्वारा मानव सेवा करने का प्रायस सकल जैन समाज द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किया जाना हर प्रकार से शुभ सिद्ध होता है, क्योंकि इस प्रकार से तेज गर्मी और धूप में लोगों को ठंडी मीठी छबील पिला कर उन्होंने ठंडक पहुँचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर धर्म में निस्वार्थ भाव से मानव सेवा को ही सबसे उच्च सेवा कहा गया है और इसी प्रयास से आज का यह आयोजन किया गया है।
फोटो नं. 1 एच.
छबील बरताते सेवक……………..(डा. आर. के. जैन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here