सबसे बड़ी पूजा पंचकल्याणक : उपाध्यायश्री
इस जीवन में कमाया धन अगले जन्म में काम नहीं आता लेकिन इस जन्म में कमाया पुण्य भव-भव में काम आता है देव पूजा सातिशय पूण्य कमाने का प्रबल हेतु है जैन दर्शन में सबसे बड़ी पूजा है पंच कल्याणक पूजा जो व्यक्ति शुभ भावों से एक बार भी पंच कल्याणक प्रतिष्ठा में इंद्र बनता है एक दिन वह जिनेन्द्र बनता है उक्त उद्गार प.पू सर्वज्ञ तीर्थ प्रणेता उपाध्याय श्री 108 विशेष सागरजी महाराज ने धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए कहा। पु उपाध्यायश्री ने आगे कहा पुण्यात्मा जीव ही प्रतिष्ठा में भाग ले सकता है, जो व्यक्ति मन, वचन, काय अथवा तन, मन, धन से प्रतिष्ठा महोत्सव में सहयोग करता है एक दिन उसका भी पंच कल्याणक मनाया जाता है। आप सौभाग्य शाली हो क्योंकि आपने पुसेगांव में पाषाण आते हुए, मुर्ति बनते हुए व खड़ी होते हुए अपनी आंखों से देखा है। अब अक्सर आ गया है पाषाण को परमात्मा बनते हुए देखने का । इंद्र-इंद्राणी बनकर पुण्यानुबंधी. पुण्य कमाने का” । महाराष्ट्र वासी सौभाग्य शाली है प्रथम तीर्थकर आदिनाथ भगवान की सबसे ऊंची 108 फुट ऊतुंग प्रतिमा मांगीतुंगी में व प्रथम कामदेव बाहुबली भगवान की सबसे बड़ी प्रतिमा 31 फूट उत्तुंग सर्वज्ञ तीर्थ पुसेगांव महाराष्ट्र में विराजमान है। जिसका भव्याति-भव्य अंतरराष्ट्रीय पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार 18 से 22 फरवरी 2026 तक प.पू. आचार्य श्री 108 विभवसागर जी महाराज के पावन सानिध्य, प. पू. उपाध्याय श्री 108 विशेषसागर जी महाराज ससंघ सहित लगभग 50-60 पिच्छि धारी साधुओं के सानिध्य में सम्पन्न होगा अंतरराष्ट्रीय महोत्सव हेतु में भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्री मा. श्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री नितीन गडकरी, महाराष्ट्र शासन के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मा . पालकमंत्री नरहरी झिरवळ मा.जितेन्द्र जी पापलकर (जैन) मुख्य विभागीय आयुक्त, संभाजी नगर, मा. सुनील जी अजमेरा (कमीशनर बिहासपुर छ.ग.) मा. राहुलजी गुप्ता जिल्हाधिकारी हिंगोली मा. सुमेर कुमार जी काला (कमीशनर जी एस टी मेंबर) मा. अनुराग जैन (वर्धा जिल्हा पुलिस अधिक्षक मा. श्री तानाजी रावजी मुटकुले आमदार (विधायक) आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। आप भी महा महोत्सव में इंद्र – इंद्राणी बनकर, भोजन आदि में सहयोग कर पुण्यार्जण करें।
✍️विनोद रोकडे जैन मालेगांव
जैन गज़ट वाशिम जिल्हा प्रतिनिधी
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












