ऋषभ विहार में भव्य दीक्षा समारोह

0
67

नई दिल्लीः दिगंबर जैन सभा ऋषभविहार द्वारा सीबीडी ग्राउंड के विवान मंडप में आयोजित विशाल धर्म सभा में आचार्य श्री सुनील सागरजी के विशाल संघ सान्निध्य में चार जैनेश्वरी दीक्षाएं विधि-विधान पूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर ब्र. सुलेखा को आर्यिका दीक्षा देकर आर्यिका सुलेखमती माता, ब्र. मनोरमा को क्षुल्लिका दीक्षा देकर क्षु्ल्लिका सुलेखमती माता, ब्र. दवाचंद को क्षुल्लक सुदयासागर व ब्र. राजकुमार को क्षुल्लक सुराजसागर नाम प्रदान किए गए। आचार्य श्री ने सभी को जिनधर्म प्रभावना का आशीर्वाद प्रदान किया। विधानसभाध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सभी संतों को विनयांजली अर्पित की। सभा के चेयरमैन विजय जैन, अध्यक्ष सुनील जैन व महामंत्री विपुल जैन ने सभी का स्वागत किया। समारोह में देश भर से आए कईं हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूर्व संध्या पर सभी दीक्षार्थियों की दिगंबर जैन मंदिर ऋषभ विहार से भव्य बिनौली शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
प्रस्तुतिः रमेश चंद्र जैन एडवोकेट नवभारत टाइम्स नई दिल्ली

नंदीश्वर महामंडल विधान संपन्न        ( चित्र-2 के साथ )
नई दिल्लीः श्री दिगंबर जैन मंदिर निर्माण विहार में मुनि श्री शिवांनंदजी व प्रशमानंदजी के सान्निध्य में तीन दिवसीय भव्य नंदीश्वर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। भव्य और आकर्षक मांडले पर 52 प्रतिष्ठित प्रतिमाओं के सात 5 अन्य प्रमुख प्रतिमाएं भी विराजमान थी। विधान में सैंकडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विधानाचार्य पंडित विजेंद्र जैन शास्त्री देवेंद्र नगर ( म. प्र ) एवं आशीष जैन छतरपुर ने भक्ति संगीत के साथ अदभुत समां बांध दिया। महत्ती धर्मप्रभावना हुई।

समवशरण महार्चना सम्पन्न
नई दिल्लीः जैन सभा युसूफ पार्क के संयोजन व आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज के सान्निध्य में कमल सिनेमा पार्क एन्क्लेव में पांच दिवसीय समवशरण महार्चना का आयोजन किया गया जिसमें वर्तमान 24 तीर्थंकर और विद्यमान बीस तीर्थंकरों के समवशरण की 45 समवशरणों की मंगलमयी प्रतिकृति विराजमान की गई थी। साथ ही विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन भी किया गया। घटयात्रा के बाद रोजाना प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। पूरे क्षेत्र में इस भव्य आयोजन से महत्ती धर्मप्रभावना हुई। आचार्य संघ का पिच्छी परिवर्तन भी हुआ।
प्रस्तुतिः रमेश चंद्र जैन एडवोकेट नवभारत टाइम्स नई दिल्ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here