रजत चोबीसी प्रतिमाओं का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 3 अप्रैल से होगा। राजीव जैन महोत्सव समिति के अध्यक्ष होंगे

0
2

रजत चोबीसी प्रतिमाओं का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 3 अप्रैल से होगा। राजीव जैन महोत्सव समिति के अध्यक्ष होंगे
राजेश जैन दद्दू
इंदौर। दिगंबर जैन चंद्रप्रभु जिनालय मल्हारगंज के प्रथम तल पर नवीन वेदी में विराजित होने वाली रजतमयी 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाओं का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक मुनिश्री विमल सागर जी
एवं मुनि श्री अनंतसागर जी महाराज के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी विनय भैया (बंडा) कें निर्देशन में दलालबाग
(छत्रपति नगर) परिसर में होगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष उद्योगपति एवं परवार समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव जैन बीड़ी वाले होंगे।
जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश जैन लारेल एवं महामंत्री राजू अलबेला ने बताया कि परवार समाज द्वारा स्थापित चंद्रप्रभु जिनालय प्रदेश का पहला ऐसा जिनालय होगा जहां रजतमयी 24 तीर्थंकरों की प्रतिमाएं विराजमान होंगी।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी एवं आचार्य समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। दलाबाग में इस हेतु 3000 व्यक्तियों के बैठने की सुविधा से युक्त सुदर्शनीय पंडाल तैयार किया गया है एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कर ली गई हैं।
महोत्सव के दौरानमुनि संघ श्री तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में विराजमान रहेगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजीव जैन बंटी भैया ने बताया कि पंचकल्याणक के पात्रों का चयन 25 मार्च को प्रातः 8:30 बजे मुनि संघ के सानिध्य में
श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में होगा। आप के महोत्सव के अध्यक्ष बनने पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष आनंद गोधा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन अमित कासलीवाल हंसमुख गांधी टीके वेद सुशील पांड्या सुदीप जैन अनील जेनको आदि समाज जन ने बधाई दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here