राजस्थान विश्वविद्यालय में जर्मन–हिंदी अनुवाद पर हुई कार्यशाला

0
3

राजस्थान विश्वविद्यालय में जर्मन–हिंदी अनुवाद पर हुई कार्यशाला

फागी संवाददाता
1फरवरी
जयपुर।
राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के यूरोपीय भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अध्ययन विभाग (ELLCS) तथा इंडो-जर्मन सोसाइटी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जर्मन–हिंदी अनुवाद विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में यह कार्यशाला “ब्रिजिंग कल्चर्स: इंटरलिंगुअल ट्रांसफर एंड कल्चरल मेडिएशन” विषय पर आधारित रही,डा . राजेंद्र कुमार जैन बापू नगर निवासी ने बताया कि उक्त कार्यशाला का संचालन जर्मन भाषा के वरिष्ठ विद्वान एवं ईएफएलयू, हैदराबाद के पूर्व प्रोफेसर एवं कुलपति प्रो. वृद्धागिरी गणेशन ने किया
श्री गणेशन का स्वागत छात्र छात्राओं की करतल ध्वनियों के साथ सोसाइटी के डॉ हेमंत अग्रवाल,डॉ नमोकार जैन और हर्षिता ने किया,यह कार्यशाला विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रही जो अनुवाद को शौक या करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं। इंडो जर्मन सोसाइटी के वरिष्ठ मेंबर्स और ELLCS विभाग के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में भाग लिया।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here