फागी परिक्षेत्र के लदाना निवासी जयपुर प्रवासी प्रसिद्ध समाजसेवी वीरेंद्र जैन श्रीमती अल्का जैन की सुपुत्री अनुषा जैन ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की 251 वीं रैंक
राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा सहित व्यापारिक, सामाजिक, संगठनों के पदाधिकारियों ने दी बधाई
फागी संवाददाता
7 मार्च
फागी परिक्षेत्र के लदाना निवासी जयपुर प्रवासी प्रसिद्ध समाजसेवी श्री वीरेंद्र जैन श्रीमती अल्का जैन की लाडली सुपुत्री श्रीमती अनुषा जैन ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार का, समाज का, क्षेत्र का नाम रोशन किया है, परीक्षा परिणाम में अनुषा जैन ने 251 वीं रैंक प्राप्त क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जैन गजट के राजाबाबू गोधा को जानकारी मिलने पर ज्ञात हुआ की परीक्षा परिणाम आते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई, श्रीमती अनुषा जैन के पिता वीरेंद्र जैन (C.A), तथा व्यवसायी है एवं सामाजिक, धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं, तथा अनुषा जैन की मां अल्का जैन अध्यापिका होते हुए भी धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहती है,अनुषा जैन के ताऊ जी श्री महावीर प्रसाद जी, एवं अंकल श्री विनोद कुमार जैन भी धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहते हैं, वर्तमान में अनुषा जैन राजस्थान लोक सेवा में कार्यरत है और सचिवालय में अपनी सेवाएं दे रही है, अनुषा जैन को इस उपलब्धि पर राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बेरवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बेरवा, नगर पालिका फागी के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा, फागी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान महावीर जैन, पूर्व प्रधान सुकुमार झंडा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष महावीर झंडा, सरावगी समाज के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, पूर्व सरपंच सीताराम पारीक, पूर्व उपसरपंच रमाकांत शर्मा, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र जैन, फागी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप श्रीमाल, व्यापार महासंघ के प्रवक्ता राजा बाबू गोधा, सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक ,संगठन के पदाधिकारियों ने एवं प्रबुद्ध जनों ने श्रीमती अनुषा जैन को बधाई देते हुए भविष्य की मंगलमय कामना की है।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












