राजस्थान में राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं मना पाएंगे महावीर जयंती उत्सव

0
2

राजस्थान में राज्य सरकार के कर्मचारी नहीं मना पाएंगे महावीर जयंती उत्सव
अवकाश संशोधन आदेश जारी न होने से असमंजस
राजस्थान राज्य सरकार द्वारा जैन धर्म के केवल एक पर्व महावीर जयंती पर ही सार्वजनिक अवकाश किया जाता है। इस वर्ष यह अवकाश 31 मार्च 2026 का किया गया है जबकि जैन पंचांग कैलेंडरों व जैन संतों के द्वारा 30 मार्च को महावीर जयंती मनाने का आह्वान किया गया है। जैन तिथि दर्पणों में भी 30 मार्च को ही महावीर जयंती यानी कि चैत्र शुक्ल त्रयोदशी घोषित की गई है राज्य सरकार के पास इस आशय का मांग पत्र भी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा विधानसभा में माननीय विधायक कालीचरण सर्राफ ने यह विषय प्रमुखता के साथ उठाया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग के पास यह फाइल लंबित पड़ी हुई है किंतु उस पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। जब महावीर जयंती का उत्सव संपूर्ण राजस्थान में 30 मार्च को ही मनाया जाएगा तो राज्य सरकार के कर्मचारी क्या अलग से 31 मार्च को महावीर जयंती मनाएंगे यह प्रश्न भी मन मस्तिष्क में कौंध रहा है।
राज्य सरकार द्वारा अभी तक अवकाश संशोधन का आदेश प्रसारित नही किया गया है जबकि उत्तराखंड सरकार ने अवकाश संशोधन का आदेश जारी कर दिया है।आज और कल रविवार का अवकाश होने के कारण अब संशोधित आदेश जारी होने की सम्भावनाये कम होती जा रही है किंतु जैन समाज अब भी आशान्वित है कि राज्य सरकार अवकाश संशोधन के आदेश जारी कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here