प्रसिद्ध समाजसेविका रेनवाल निवासी श्रीमती मोनिका जैन को नारी गौरव सम्मान से किया सम्मानित
राजस्थान की वरिष्ठ आई.पी.एस श्रीमती मालिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ सम्मान समारोह
फागी संवाददाता
8 मार्च
जयपुर शहर में स्थित भट्टारक जी की नसियां में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाजसेवी श्रीमती मोनिका जैन रेनवाल मांजी निवासी को समाज के प्रति उनकी सराहनीय सेवाओं को देखते हुए को नारी गौरव के सम्मान से नवाजा गया जिसमें राजस्थान में सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, धार्मिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में जैन गजट संवाददाता राजाबाबू गोधा ने जानकारी पर बताया कि राजस्थान सरकार की वरिष्ठ आई.पी.एस श्रीमती मालिनी अग्रवाल की अध्यक्षता में मोनिका जैन को सम्मानित किया गया, वर्तमान में मोनिका जैन भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, हिंदू महासभा की प्रदेश महामंत्री ,महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी भी है, श्रीमती मोनिका जैन सामाजिक क्षेत्र में भी गरीबों की, असहाय वर्ग की मदद करना उनका मुख्य उद्देश्य रहता है उक्त कार्यक्रम में संपूर्ण जैन समाज की तरफ से सम्मानित करना एक जागरूक औरआधुनिक महिला के रूप में वाकई में एक मिसाल है।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान














