राजस्थान जैन सभा शाखा दूदू के तत्वाधान में महावीर जन्म कल्याणक पर विशाल रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
फागी संवाददाता
14 मार्च
राजस्थान जैन सभा शाखा दूदू के तत्वाधान भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में 14 मार्च शनिवार को दूदू में स्वैच्छिक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष पदम अजमेरा ने बताया कि यह शिविर श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के पास स्थित जैन भवन (धर्मशाला) में आयोजित हुआ, जहां युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया,शिविर में कुल 103 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। उक्त शिविर में महिलाओं की भागीदारी विशेष सराहनीय रही और कई महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा शाखा दूदू के अध्यक्ष पदम कुमार जैन अजमेरा, मंत्री पद्मचंद काला, संयोजक पंकज बोहरा व आशीष डोषी, रोटरी क्लब दूदू के अध्यक्ष डॉ. गौरीशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय जैन तथा सचिव मनोज शर्मा मौजूद रहे,साथ ही दिगम्बर जैन ब्लॉक समिति दूदू के अध्यक्ष विमल कुमार छाबड़ा, सकल दिगम्बर जैन समाज दूदू के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, ज्ञानमती महिला मंडल दूदू की अध्यक्ष मनोरमा बोहरा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, उक्त शिविर का आयोजन राजस्थान जैन सभा की प्रेरणा से राजस्थान जैन सभा शाखा दूदू और रोटरी क्लब दूदू के संयुक्त तत्वावधान में किया गया,इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और अधिक से अधिक लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने का आह्वान किया।इस अवसर पर दूदू शहर के उपप्रधान कैलाशचंद जाट, प्रकाशचंद जैन, अमित जोशी, तरुण कुमावत, कुंजबिहारी सोनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












