राजस्थान जैन सभा फागी शाखा के चुनावों में नव नियुक्त पदाधिकारी चयनित

0
2

राजस्थान जैन सभा फागी शाखा के चुनावों में नव नियुक्त पदाधिकारी चयनित

फागी संवाददाता
26 मार्च
फागी – राजस्थान जैन सभा की फागी शाखा में जैन समाज के प्रमुख व्यक्तियों का चयन करके कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है , राजस्थान जैन सभा शाखा फागी के अध्यक्ष महावीर अजमेरा, एवं महामंत्री राजाबाबू गोधा ने बताया कि राजस्थान जैन सभा (जयपुर )जैन समाज की प्रमुख पंजीकृत और प्रादेशिक प्रतिनिधि संस्था है, जो पिछले 70 वर्षों से सामाजिक, धार्मिक, और मानव सेवा में गतिविधियां संचालित कर रही है, यह संस्था जैन धर्म के सिद्धांतों के, संरक्षण, शिक्षा ,स्वास्थ्य और सांस्कृतिक संवर्धन के लिए प्रतिबध है, यह संस्था पूरे राजस्थान में जैन समाज का प्रतिनिधित्व करती है और सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। इसमें धार्मिक कार्यक्रम, शिक्षा को बढ़ावा देना, आध्यात्मिक मार्गदर्शन, और मानवीय सेवा का कार्य शामिल है, हाल ही में सारे राजस्थान में इस संस्था की विभिन्न जगहों पर शाखाएं खोली गई है जिसमें , कुचामन सिटी ,निवाई, बस्सी, मालपुरा, दूदू ,जोबनेर,फागी सहित प्रमुख शहरों में राजस्थान जैन सभा की शाखाएं खोली गई है जिसमें फागी शाखा भी एक प्रमुख शाखा है, गोधा ने बताया कि राजस्थान जैन सभा फागी शाखा में अध्यक्ष महावीर अजमेरा, महामंत्री राजाबाबू गोधा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर झंडा, उपाध्यक्ष कैलाश कासलीवाल, मंत्री एडवोकेट पंकज जैन चौरू, संयुक्त मंत्री विनोद जैन कागला, तथा कोषाध्यक्ष एडवोकेट रवि जैन फागी को कार्यकारिणी में निर्वाचित किया गया है।

राजाबाबू गोधा महामंत्री राजस्थान जैन सभा शाखा फागी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here