रायपुर / कोडरमा निवासी सुरेश झांझरी एवं श्रीमती प्रेम झांझरी को तीर्थ क्षेत्र

0
40

रायपुर / कोडरमा निवासी सुरेश झांझरी एवं श्रीमती प्रेम झांझरी को तीर्थ क्षेत्र भद्दलपुर (इटखोरी ) के पंच कल्याणक मे भगवान के मातापिता बनने पर श्री नागपुर प्रांतीय दिगम्बर जैन खंडेलवाल सभा जोन 8 रायपुर द्वारा सम्मान एवं गोद भराई
रायपुर/कोडरमा -रायपुर-कोडरमा के सम्मानित श्रावक एवं श्राविका देव शास्त्र गुरु के अनन्य भक्त, समाज सेवी कोडरमा निवासी सुरेश एवं श्रीमती प्रेम झांझरी को गणिनि प्रमुख वात्सल्यमयी माताजी 105 ज्ञानमति माताजी के मंगल आशीर्वाद से जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर 1008 श्री शीतलनाथ भगवान के जन्म स्थली तीर्थ क्षेत्र भद्दलपुर (इटखोरी ) के पंच कल्याणक मे भगवान के मातापिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर उनके सुपुत्र अजय एवं पुत्रवधु श्रीमती नेहा जैन झांझरी ने अपने निवास स्थान आनंदम वर्ल्ड सिटी रायपुर मे गोद भराई एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया जिसमे रायपुर ओर नागपुर जैन समाज के पदाधिकारी व गणमान्य सदस्य उपस्थित हुए,
अजय जैन झांझरी तिर्थक्षेत्र कमेटी के सम्मानित आजीवन सदस्य है, सभा ने मातापिता का सौभाग्य प्राप्त करने वाले पुण्यशाली झांझरी दम्पति की गोद भरने के साथ सभा में दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया तथा उनके पुण्य की बारम्बार अनुमोदना की,
सम्मान करने प्रमुख रूप से रायपुर समाज के अध्यक्ष एवं जोन 8 रायपुर के संयोजक अरविन्द जैन बड़जात्या, सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन बड़जात्या , सभा के संरक्षक सुधीर जैन बाक़लीवाल, पारस जैन पापड़ीवाल संयोजक अरविन्द जैन पहाड़िया, समाज के वरिष्ठ गंगवाल परिवार के संजय जैन गंगवाल, कमल जैन चौधरी,महिला अध्यक्षा श्रीमती उषा जैन गंगवाल, संजय जैन गोधा,पवन जैन सेठी, सुरेश जैन काला ,राकेश जैन गोधा, महेंद्र जैन सेठी,अतुल जैन गोधा, रवि जैन अजमेरा , नरेंद्र जैन ठोलिया अजय जैन रांवका, ललित जैन रांवका एवं बड़ी संख्या मे समाज की महिला सदस्य गण अन्य पारिवारिक जन एवं मित्र गण सपरिवार उपस्थित थे,
प्रेषक-अरविन्द पहाड़िया
संयोजक जोन 8 रायपुर,संकलन कर्ता कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here