राणेबन्नूर में नागेश्वर पार्श्व मोहनखेड़ा धाम अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा

0
1
राणेबन्नूर में नागेश्वर पार्श्व मोहनखेड़ा धाम अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा

राणेबन्नूर

राणेबन्नूर में आयोजित नागेश्वर पार्श्व मोहनखेड़ा धाम के भव्य अंजनशलाका प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम समिति सदस्य एवं समाजसेवी महेंद्र सिंघी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ महावीर लिंब सेंटर के चैयरमेन गौतम गोलेच्छा, सिवांची भवन समिति हुब्बली के कार्यदर्शी जवाहरलाल छाजेड़ तथा भारत जैन महामण्डल, हुब्बली शाखा के अध्यक्ष सुभाष डंक ने भी समारोह में भाग लिया।
अंजनशलाका एवं प्राण प्रतिष्ठा के धार्मिक अनुष्ठान वैदिक एवं जैन विधि-विधान के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भावपूर्वक संपन्न हो रहे हैं। श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया। इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा समिति द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज की धार्मिक एकता, आस्था एवं सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक बताया। समारोह में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here