पुष्प परिवार की चौथी पीढ़ी द्वारा नवागढ़ में अर्चना
(रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा)
बकस्वाहा / – निकटवर्ती प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में पंडित गुलाबचंद जी पुष्प के द्वारा अन्वेषित मनोकामना पूर्ण अतिशयकारी अरनाथ स्वामी के चरणों में पुष्प परिवार की चौथी पीढ़ी की श्रीमती अस्मिता जैन एवं नमन जैन ने कल प्रातः की बेला में भगवान अरनाथ स्वामी का अभिषेक शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया , इंजी संजय कुमार श्रीमती अनुपमा जैन भिलाई, नमन श्रीमती अस्मिता जैन नोएडा ने भक्ति भाव से श्री अरनाथ महामंडल विधान संपन्न कर मंगलमय जीवन की भावना व्यक्त की।
पुष्प परिवार के पितामह गुलाबचंद जी पुष्प के पुत्र शिखर चंद जी पौत्री श्रीमती अनुपमा जैन एवं प्रपौत्री अस्मिता जैन ने नवागढ़ में अर्चना कर अपने जीवन को धन्य किया है।
नवागढ़ गुरुकुलम का निरीक्षण
श्रीमती अनुपमा जैन जो लगातार नवागढ़ गुरुकुलम की देखरेख कर रही हैं । उन्होंने नमन जी एवं अस्मिता के साथ बच्चों की परीक्षा कापियों का निरीक्षण किया उनके पढ़ाई के स्तर का आकलन किया एवं आगामी कल में संचालित होने वाले सत्र के लिए आवश्यक निर्देश प्राचार्य संध्या दीदी, विनीत सर, संजय सर एवं अधिष्ठाता अनुराग जी को उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए निर्देशित किया ।
भाव भीना अभिनंदन
क्षेत्र के महामंत्री वीर चंद्र एवं मैनेजर प्रवीण ने सभी का माला, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति से अभिनंदन करते हुए उन्हें नवागढ़ आने का आमंत्रण दिया। सभी परिवारों ने एक माह तक शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया। ब्रह्म जयकुमार निशांत के निर्देशन में होने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए श्री नवागढ़ गुरुकुलम के पंजीकरण का निर्णय लिया गया, जिससे हम व्यवस्थित रूप से शासन प्रशासन की व्यवस्थाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। पुष्प परिवार की ओर से सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं दी गई।












