नौगामा की पूर्वी जैन को एम. ए. हिंदी साहित्य में स्वर्ण पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित
नौगामा – कस्बे की होनहार बेटी पूर्वी जैन ने एम.ए. हिंदी साहित्य में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया । गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय , बांसवाडा के 7वें दीक्षांत समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने पूर्वी को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू केशवसिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूर्वी के पिता ललित कुमार जैन ने बताया कि बेटी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गौरवान्वित है। ग्रामवासियों ने पूर्वी और उनके परिवार को बधाई देते हुए बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














