पुष्पदंतनाथ भगवान का निर्वाण महामहोत्सव धूमधाम से मनाया गया

0
144

कोलकाता/हावड़ा जैन समाज का सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण पर्व दसलक्षण माना जाता हैं इस पर्व में दस दिन धर्म के दस लक्षणों की पूजा एवं उपासना की जाती हैं इसीलिए इसे दसलक्षण पर्व भी कहा जाता हैं इस समय देश,विदेश,नगर शहर के सभी जिनालयों में दसलक्षण की धूम मची हुई है

कोलकाता/हावड़ा नगर के सभी जिनालयों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन चल रहे हैं श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर डबसन हावड़ा में प्रतिदिन अभिषेक, शांतिधारा,पूजन,विद्यान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है

दसलक्षण पर्व में आज चतुर्थ दिवस सभी श्रावक श्राविकाओं के द्वारा उत्तम शौच धर्म की व्याख्या एवं 1008 श्री पुष्पदंतनाथ भगवान का पूजन एवं निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

*इस पावन अवसर पर प्रतिदिन धर्म के लक्षण के हिसाब से विधान के माढ़ने पर श्रीफल/गोला अर्पित किया जाता हैं

संगीतमय पूजन के समय श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सभी लोग बाध यंत्रों की धुन पर नृत्य करते हुऐ झूमने लगते हैं शाम को महाआरती,शास्त्र सभा के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here